
महाश्क्ति के प्रमेंद्र प्रताप सिंह ने यह सवाल मुझसे दो तीन बार पूछा था। हर बार यही सोचता कि अगले किसी लेख में इस बारे में लिखूंगा। आज फिर जब उन्हों ने यही प्रश्न उठाया तो ज्यादा इंतजार न करवाकर टाईम निकाल उनका जवाब दे रहा हूं। उनका प्रश्न था कि शेयर बाजार और बैल मे क्या सम्बन्ध ? क्यों शेयर बाजार के समाचारों के साथ बैल को भी चित्रित किया जाता है।
शेयर बाजार की अपनी एक भाषा होती है। जो लोग यह सोचते हैं कि बाजार तेजी के रुख में रहेगा तो लाभ की आशा में वे और शेयर खरीदना चाहते हैं इसीलिये उन्हें तेजड़िये कहते हैं। जो सोचते हैं कि बाजार में कीमतें गिरेंगी वे शेयरों को बेचना चाहते हैं तो उन्हें कहते हैं मदड़िये। इन्ही तेजड़ियों को बाजार में बुल्स यानी बैल कहा जाता है तथा मंदड़ियों को बियर यानी भालू। इसी लिये जब भी बाजार में तेजी आती है तो अगले दिन सेंसेक्स के ग्राफ के साथ बैल को चित्रित किया जाता है और जब बाजार तेजी से गिरते हैं तो भालू का चित्र दिखाया जाता है।
मान्यता है कि यह नाम इस जानवरों के हमला करने के तरीके से पड़ा। जब भी बैल हमला करता है तो अपने शिकार को नीचे से उठा कर उछाल देता है जबकि भालू अपने शिकार को हमेशा पंजों से नीचे की ओर दबाता है।
Thursday, 8 March, 2007
शेयरबाजार और बैल
Posted by
Jagdish Bhatia
at
2:03 PM
0
comments
Friday, 2 March, 2007
सावधान! यह आपके साथ भी हो सकता है
एल आई सी के कुछ एजेंट आजकल कुछ इस तरह के पर्चे बांट कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं जिसमें कहा गया है कि 30000 रु जमा करवा कर 16 लाख रु लें। आप सब से अनुरोध है कि इस तरह के किसी बहकावे में न आयें। यह पूरी तरह झूठ और फरेब पर आधारित है।
एल आई सी के उच्च अधिकारियों ने इसके लिये एक सर्कुलर भी निकाला है जिसका एक हिस्सा यहां दिया जा रहा है। इसमें लिखा है कि इस पर्चे की वजह से कार्पोरेशन को शर्मिंदा होना पड़ रहा है तथा यह लोगों के कार्पोरेशन पर 50 साल के विश्वास के साथ धोखा है। पूरे सर्कुलर की कापी मेरे पास है। आप भी अपने चारों ओर इस बारे में जागरुकता फैलायें जिस से लोग इस धोखे से बच सकें।
जल्द ही एक लेख लिख कर आपको बताऊंगा कि निवेश संबंधी फैसले लेते समय किस तरह के एजेंटों से व्यवहार करना ठीक रहेगा जिससे आपको कभी इस तरह का धोखा न हो।
(नोट : कल वित्त बजट पेश किया जायेगा। संभव है कि निजी करों के ढांचे तथा दरों में कुछ परिवर्तन किया जाये। यदि इससे संबधित कोई जानकारी चाहते हों या बजट के किसी भी पहलू पर कोई जिज्ञासा हो तो आप मुझे mailjpb at gmail dot com पर मेल कर सकते हैं। मैं कोशिश करुंगा कि आपको जवाब दे सकूं। बजट के दौरान तथा बाद में जीमेल चैट पर भी रहने की कोशिश करुंगा।)
Posted by
Jagdish Bhatia
at
9:52 AM
1 comments
